तुलसी के बहुत से फायदे के बारे में सभी जानते होंगे, यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। शायद बहुत से लोग पता नहीं होगा तुलसी के अर्क में कई तरह पोषक होते है जो बीमारियों से लड़ने में मदद करता हैं। व्यक्ति के तनाव को कम करने में तुलसी अर्क उपयोगी माना जाता है। इसके अलावा सूजन को ठीक करने में, शुगर को नियंत्रित करने में, त्वचा की स्वास्थ्य को ठीक करने व प्रतिशा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता हैं। आज के इस लेख में तुलसी के अर्क के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।
तुलसी अर्क क्या हैं ? What is Tulsi Ark
तुलसी एक बहुत प्रसिद्ध जड़ी बूटी है जो सभी जड़ी बूटी में खास माना जाता हैं। तुलसी का उपयोग औषधीय में किया जाता है। आपको बता दे तुलसी के सभी भाग जैसे पत्ती, फूल, तना, जड़, फल आदि बहुत लाभदायक होते है। तुलसी के अर्क में बहुत से गुण पाये जाते है, क्योंकि अर्क में सभी चीजे सम्मिलत होती है। यानि तुलसी के पौधे के सभी भागो का मिश्रण मिला हुआ रहता हैं। तुलसी के अर्क को तुलसी का रस भी कह सकते हैं। तुलसी का उपयोग स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए किया जाता हैं।
तुलसी के पोषक तत्व क्या हैं ? What are the nutrients and minerals in Tulsi Ark
तुलसी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है और एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसके अलावा विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट पाया जाता है। खनिजों में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम की अच्छी मात्रा में पाई जाती हैं। तुलसी के अर्क में बीमारियों से बचाने में मदद करता हैं।
तुलसी अर्क के फायदे क्या हैं ? What are benefits of Tulsi Ark
तुलसी अर्क के बहुत से फायदे हैं।
- वजन कम करने में तुलसी अर्क – तुलसी उच्च रक्त स्तर को कम करने में फायदेमन्द रहता है। कुछ अध्ययन के अनुसार तुलसी ग्लूकोज व रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। इन दोनों के बढ़ने से वजन बढ़ने लगता है। तुलसी के अर्क में वजन कम करने का गुण होता हैं। यदि बढ़ते वजन को कम करना चाहते है, तो तुलसी के अर्क का उपयोग करना चाहिए। मोटापे के रोगियों को तुलसी के अर्क की गोलीया दी जाती है। जिसकी मात्रा 250 मिली ग्राम होती हैं।
- तुलसी रस के फायदे कैंसर में – तुलसी एक अच्छी औषधीय मानी जाती है जो कैंसर के रोग का उपचार में फायदेमंद होता है। कुछ शोध के अनुसार तुलसी के अर्क में कई तरह के गुण उपस्थित होते है जो कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद करते है। तुलसी में फाइटोकेमिकल्स,रोस्मरिनिक एसिड, मायरेटेनल , ल्यूटोलिन और एपिगेनिन आदि मौजूद रहता है। यह कैंसर को कम करने में महत्वपूर्ण होता है। तुलसी के अर्क स्तन कैंसर की समस्या को रोकने में फायदेमंद रहता हैं
- तुलसी अर्क के फायदे तनाव दूर करने में – तुलसी के अर्क का उपयोग तनाव दूर करने में फायदेमंद होता है। कुछ अध्ययन के अनुसार तुलसी के अर्क में प्राकृतिक दवा की तरह काम करती है। तुलसी के अर्क में बहुत से गुण होते है जो हार्मोन को सामान्य करने में मदद करता है। नियमित रूप से तुलसी की पत्तियों का सेवन करते है, तो तनाव व अन्य बीमारियों की समस्या को कम करता हैं।
- रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में तुलसी अर्क के फायदे – डायबिटीज के मरीज के लिए तुलसी एक महत्वपूर्ण औषधीय मानी गयी है। ऐसा, इसलिए इसमें रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने की क्षमता होती है। इसमें बहुत से विटामिन और खनिज का समावेश होता है जो इंसुलिन को बढ़ावा देता हैं। तुलसी के अर्क में बहुत से पोषक तत्व होते है जो डायबिटीज टाइप 2 के मरीज के लिए फायदेमंद होता हैं। तुलसी में सैपोनिन्स, ट्राइटरपेन्स और फ्लैवोनोइड्स होते हैं जो प्रभावी होते है।
- रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने में – तुलसी के अर्क में बहुत से पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता हैं। रोजाना तुलसी की पत्तियों का सेवन करना चाहिए, ताकि आप की इम्युनिटी बढ़ जाए और कभी बीमार होने की संभावना न बने।
तुलसी अर्क के नुकसान क्या हैं ? What are the Side-Effects of Tulsi Ark
तुलसी अर्क के फायदे तो कई है, किंतु कुछ दुर्लभ स्तिथि में नुकसान हो सकता हैं।
- तुलसी अर्क रक्त के थक्के को जमने से रोकता है जिसके वजह से रक्त स्राव में वृद्धि हो सकती हैं। इसलिए तुलसी के अर्क का अधिक उपयोग नहीं करना चाहिए।
- यदि आपका रक्तचाप सामान्य है, तो तुलसी के अर्क का उपयोग नहीं करना चाहिए। तुलसी के अर्क रक्तचाप के स्तर को कम कर सकता है जो जान का जोखिम बढ़ा सकता हैं।
- स्तनपान करने वाली महिलाओं और गर्भवती महिला को तुलसी के अर्क का सेवन नहीं करना चाहिए, उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता हैं।

No comments:
Post a Comment