एलोवेरा को हिंदी में धृतकुमारी के नाम से जाना जाता है। एलोवेरा एक तरह आयुर्वेदिक औषधीय है। यह बहुत सी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। एलोवेरा अपने गुणों के लिए लोगो में बहुत अधिक लोकप्रिय है। भारत के साथ कई देशो में एलोवेरा औषधीय के रूप में उपयोग किया जाता है। एलोवेरा एक रसीला पौधा है। इसकी पत्तियों को काटकर इसमें से जेल निकाला जाता है। यह बहुत से गंभीर बीमारियों के लिए उपयोग किया जाता है। इसके अलावा कुष्ठरोग का भी उपचार करता है। इस लेख में एलोवेरा के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।
एलोवेरा के पौष्टिक तत्व और खनिज क्या है ? What are the Nutrients and Minerals Found in Aloe Vera
एलोवेरा में विटामिन ए (बीटा-कैरोटीन), सी, ई, फोलिक एसिड और कोलीन सहित कई विटामिन और खनिजों की थोड़ी मात्रा होती है,और इसके साथ ही एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं। यह शरीर के लिए लाभदायक होता है।
एलोवेरा के फायदे क्या है ? What are the Benefits of Aloe Vera
एलोवेरा के निम्नलिखित फायदे हो सकते है।
- मुंहासे को दूर करने के लिए – मुंहासे की समस्या त्वचा में अधिक तैलिय होने के कारण त्वचा में मुंहासे निकल आते है। इन मुंहासे की समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग दिन में दो बार मुंहासे पर करना चाहिए। ऐसा करने से मुंहासे धीरे-धीरे समाप्त होने लगते है।
- त्वचा के लिए – त्वचा से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं के लिए एलोवेरा जेल बहुत लाभदायक होता है। एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेड व पोषक तत्व प्रदान करता है। यह त्वचा के कटे- जले, चोट,दाग धब्बे को दूर करने में सहायता करता है। इसके अलावा त्वचा इन्फेक्शन को भी ठीक करता है।
- कब्ज के लिए – कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे बड़े बच्चे हर कोई परेशान रहता है। इन समस्याओ को दूर करने के लिए एलोवेरा के रस का सेवन करना चाहिए, इससे व्यक्ति को मल त्यागने में आसानी होगी और कब्ज की समस्या से राहत मिलता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो एलोवेरा का रस जरूर पीये और कब्ज से छुटकारा पाए।
- वजन घटाने में – अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए रोजाना एलोवेरा रस का सेवन करना चाहिए। एलोवेरा रस में कुछ ऐसे खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते है। जो चर्बी को कम करते है। वजन को बढ़ने नहीं दते है। इससे वजन नियंत्रित रहता है। वजन नियंत्रित रहने सेकिसी प्रकार की बीमारी अधिक नहीं होती है।
- उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम करने में – शरीर में कोलेस्ट्रॉल होना जरुरी होता है। लेकिन अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होने से अनेको प्रकार की समस्या होती है। बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय को नुकसान होते है। अधिक मात्रा में एलोवेरा का उपयोग करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है।
एलोवेरा के नुकसान क्या है ? What are the Side-Effects of Aloe Vera
एलोवेरा के बहुत से फायदे होते है। लेकिन इन फायदों के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते है।
- एलोवेरा को लगाने की सलाह दी जाती है। अगर किसी व्यक्ति को एलोवेरा का रस पीना है, पहले अपने चिकिस्तक की सलाह ले क्योंकि इसके रस हानिकारक भी हो सकते है।
- गर्भवती महिला और स्तनपान करने वाली महिलाओ को एलोवेरा रस के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- एलोवेरा का अधिक मात्रा में रस का सेवन नहीं करना चाहिए, यह रक्त का निर्माण तो करता है। लेकिन यह गुर्दे को क्षति पहुंचाता है।
- एलोवेरा का रस का सेवन अधिक ना करे केवल खुराक की तरह ही ले नहीं तो दस्त की समस्या हो सकती है।

No comments:
Post a Comment