Sunday, 15 August 2021

आंतो में सूजन क्या हैं । Ulcerative Colitis

आंतो में सूजन क्या हैं ?

आंतो में सूजन को अंग्रेजी में अल्सरेटिव कोलाइटिस कहा जाता है। यह आंत में होने वाली सूजन है जो पाचन तंत्र में लंबे समय से अल्सर का कारण बन सकता है। आंत का सूजन बड़ी आंत मलाशय के भीतरी भाग को प्रभावित करता है। आंत में सूजन के लक्षण जल्दी के बजाय धीरे -धीरे विकसित होते है। कुछ मामलो में आंत में सूजन गंभीर समस्या उत्पन्न करता है। आंत में सूजन का सटीक इलाज अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन चिकिस्तक लक्षणो को कम करने के लिए दवाएं की खुराक देते है और गंभीर मामलो में सर्जरी की सिफारिश कर सकते है। चलिए आज के लेख में आपको आंतो में सूजन क्या हैं? के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।


आंतो में सूजन के कारण ? Causes of Ulcerative Colitis 

आंतों में सूजन का सटीक कारण अभी तक ज्ञात नहीं हुआ है। हालांकि अवसाद व आहार कारण माना जा सकता है लेकिन चिकिस्तक के मुताबिक आंत में सूजन का कोई स्पष्ट कारण ही नहीं है। कुछ जोखिम कारक जिम्मेदार हो सकते है। 

  • यदि व्यक्ति की रोगप्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो जीवाणु जल्दी आक्रमण करता है और व्यक्ति बीमार पड़ने लगता है। इसके अलावा आंत को नुकसान पहुंचता है। 
  • कुछ मामलो में आंत की सूजन की समस्या अनुवांशिक होती है। यदि परिवार का कोई एक सदस्य आंत में सूजन की समस्या से पीड़ित है तो अन्य सदस्य भी आंत की समस्या से पीड़ित हो सकता है। 
  • आंत में सूजन की समस्या महिला और पुरुष दोनों को सामान्य रूप से प्रभावित करता है। 
  • आमतौर पर 30 की उम्र के पहले शुरू हो सकता है, लेकिन किसी भी उम्र के लोग को आंत में सूजन की समस्या होती है। 
  • यदि आपके माता -पिता को आंत में सूजन की समस्या हुई तो आपको भी जोखिम हो सकता है। 
  • कुछ अध्ययन के अनुसार मुंहासे की इलाज में उपयोग करने वाली दवा से आईबीडी डिजीज का जोखिम हो सकता है। हालांकि कोई स्पष्टीकरण नहीं है।

आंतो में सूजन के लक्षण ? Symptoms of Ulcerative Colitis 

आंत में सूजन के लक्षण निम्नलिखित हो सकते है। चलिए आगे बताते हैं। 

  • गुदा में दर्द होना। 
  • बुखार आना। 
  • पेट में दर्द होना। 
  • पेट में ऐंठन होना। 
  • बार -बार मल त्यागने की इच्छा होना। 
  • थकान महसूस होना। 
  • बच्चों में शारीरिक वृद्धि न होना। 
  • वजन घटाना। 
  • दस्त होना। 
  • रक्त में मवाद आना

आंतो में सूजन के निदान ? Diagnoses of Ulcerative Colitis 

आंतो में सूजन का निदान करने के लिए चिकिस्तक सबसे पहले सामान्य परीक्षण करते है जिसमे आपके लक्षण व पिछली बीमारी के इतिहास के बारे पूछते है। हालांकि लक्षण के अनुसार चिकिस्तक अन्य परीक्षण कर सकते हैं। 

  • ब्लड टेस्ट – संक्रमण व एनीमिया का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता हैं। 
  • मल टेस्ट – आपके मल में सफेद रक्त कोशिकाओं या कुछ प्रोटीन अल्सरेटिव कोलाइटिस का संकेत कर सकते हैं। स्टूल का नमूना बैक्टीरिया, वायरस और परजीवी के कारण होने वाले संक्रमण जैसे अन्य विकारों का निदान करने मे मदद करता है। 
  • कोलोनोस्कोपी – इस प्रक्रिया में चिकिस्तक एक छोटा कैमरा से जुडी पतली व लचीली व रौशनी ट्यूब का उपयोग कर पूरी शरीर के आंत को देखते है। इसके अलावा परीक्षण के दौरान ऊतक से छोटा नमूना जांच के लिए ले सकते है। 
  • फ्लैक्सिबल सिग्मोईडोस्कोपी – इस जांच प्रक्रिया में चिकिस्तक बड़ी आंत या मलाशय की जांच करता है। इसके लिए एक पतली लचीली रौशनी का उपयोग करते है। आंत में गंभीर रूप से सूजन है तो चिकिस्तक पूरा कोलोंस्कोपी की जगह यह परीक्षण करते है। 
  • सिटी स्कैन – यदि चिकिस्तक आंत में किसी तरह की जटिलता का संकेत लगता है मरीज के पेट का सिटी स्कैन कर सकता है। हालांकि सिटी स्कैन सूजन को अच्छी तरह दर्शाता है। 
  • एक्स -रे – मरीज के लक्षण गंभीर है तो चिकिस्तक निदान करने के लिए पेट का एक्स रे निकाल सकता है, ताकि बड़ी आंत के हिस्से को देख सके कितना प्रभावित है या नहीं।

आंतो में सूजन का इलाज ? Treatments for Ulcerative Colitis

अल्सरेटिव कोलाइटिस का उपचार आमतोर दवा या सर्जरी के माध्यम से किया जाता है। चिकिस्तक के उपचार का उद्देश्य सूजन को कम करना ताकि होने वाले लक्षण को कम किया जा सकें। 

  • अल्सरेटिव कोलाइटिस का सूजन कम करने के लिए चिकिस्तक कुछ दवाओं की खुराक देता है। इन दवाओं में मेंसालामाईन, सल्फासालजिन, बाल्सालाजीड शामिल है। यह दवाएं सूजन को कम कर लक्षण को नियंत्रित करता है। अत्यधिक गंभीर लक्षण को कम करने चिकिस्तक एंटीबायोटिक दवाएं का उपयोग करते है। 
  • यदि अत्यधिक रक्तस्राव या कमजोर करने वाले लक्षण नजर आते है। इसके अलावा बड़ी आंत के हिस्से में छेद या गंभीर ब्लॉकेज होते है तो चिकिस्तक सर्जरी करने की सिफारिश करते है। परीक्षण के लिए कोलोनोस्कोपी व सिटी स्कैन का उपयोग करते है। 
  • मरीज के लक्षण अत्यधिक गंभीर होने पर निर्जलीकरण होने लगता है। इन गंभीर समस्या को देखते हुए अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है।

आंतो में सूजन से बचाव ? Prevention of Ulcerative Colitis 

आंत में सूजन का कोई सटीक कारण का पता चल नहीं पाया है। हालांकि कुछ निम्न उपाय बचाव करने में फायदेमंद हो सकता है। 

  • फैट युक्त खाद्य पदार्थ कम खाना चाहिए। 
  • दिन भर में भोजन थोड़ा -थोड़ा कर खाएं। 
  • पुरे दिन में थोड़ा -थोड़ा कर पानी पीना चाहिए। 
  • फाइबर युक्त आहार सीमित मात्रा में करना चाहिए। 
  • दूध अत्यधिक के बजाय थोड़ा पीना चाहिए।


एलोवेरा के फायदे और नुकसान। Benefits and Side-Effects of Aloe Vera

 एलोवेरा को हिंदी में धृतकुमारी के नाम से जाना जाता है। एलोवेरा एक तरह आयुर्वेदिक औषधीय है। यह बहुत सी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। एलोवेरा अपने गुणों के लिए लोगो में बहुत अधिक लोकप्रिय है। भारत के साथ कई देशो में एलोवेरा औषधीय के रूप में उपयोग किया जाता है। एलोवेरा एक रसीला पौधा है। इसकी पत्तियों को काटकर इसमें से जेल निकाला जाता है। यह बहुत से गंभीर बीमारियों के लिए उपयोग किया जाता है। इसके अलावा कुष्ठरोग का भी उपचार करता है। इस लेख में एलोवेरा के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।


.

एलोवेरा के पौष्टिक तत्व और खनिज क्या है ? What are the Nutrients and Minerals Found in Aloe Vera

एलोवेरा में विटामिन ए (बीटा-कैरोटीन), सी, ई, फोलिक एसिड और कोलीन सहित कई विटामिन और खनिजों की थोड़ी मात्रा होती है,और इसके साथ ही एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं। यह शरीर के लिए लाभदायक होता है।

एलोवेरा के फायदे क्या है ? What are the Benefits of Aloe Vera

एलोवेरा के निम्नलिखित फायदे हो सकते है।

  • मुंहासे को दूर करने के लिए – मुंहासे की समस्या त्वचा में अधिक तैलिय होने के कारण त्वचा में मुंहासे निकल आते है। इन मुंहासे की समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग दिन में दो बार मुंहासे पर करना चाहिए। ऐसा करने से मुंहासे धीरे-धीरे समाप्त होने लगते है।
  • त्वचा के लिए – त्वचा से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं के लिए एलोवेरा जेल बहुत लाभदायक होता है। एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेड व पोषक तत्व प्रदान करता है। यह त्वचा के कटे- जले, चोट,दाग धब्बे को दूर करने में सहायता करता है। इसके अलावा त्वचा इन्फेक्शन को भी ठीक करता है।
  • कब्ज के लिए – कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे बड़े बच्चे हर कोई परेशान रहता है। इन समस्याओ को दूर करने के लिए एलोवेरा के रस का सेवन करना चाहिए, इससे व्यक्ति को मल त्यागने में आसानी होगी और कब्ज की समस्या से राहत मिलता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो एलोवेरा का रस जरूर पीये और कब्ज से छुटकारा पाए।
  • वजन घटाने में – अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए रोजाना एलोवेरा रस का सेवन करना चाहिए। एलोवेरा रस में कुछ ऐसे खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते है। जो चर्बी को कम करते है। वजन को बढ़ने नहीं दते है। इससे वजन नियंत्रित रहता है। वजन नियंत्रित रहने सेकिसी प्रकार की बीमारी अधिक नहीं होती है।
  • उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम करने में – शरीर में कोलेस्ट्रॉल होना जरुरी होता है। लेकिन अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होने से अनेको प्रकार की समस्या होती है। बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय को नुकसान होते है। अधिक मात्रा में एलोवेरा का उपयोग करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है।

एलोवेरा के नुकसान क्या है ? What are the Side-Effects of Aloe Vera

एलोवेरा के बहुत से फायदे होते है। लेकिन इन फायदों के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते है।

  • एलोवेरा को लगाने की सलाह दी जाती है। अगर किसी व्यक्ति को एलोवेरा का रस पीना है, पहले अपने चिकिस्तक की सलाह ले क्योंकि इसके रस हानिकारक भी हो सकते है।
  • गर्भवती महिला और स्तनपान करने वाली महिलाओ को एलोवेरा रस के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • एलोवेरा का अधिक मात्रा में रस का सेवन नहीं करना चाहिए, यह रक्त का निर्माण तो करता है। लेकिन यह गुर्दे को क्षति पहुंचाता है।
  • एलोवेरा का रस का सेवन अधिक ना करे केवल खुराक की तरह ही ले नहीं तो दस्त की समस्या हो सकती है। 



तुलसी अर्क के फायदे और नुकसान। Benefits And Side Effects of Tulsi

 तुलसी के बहुत से फायदे के बारे में सभी जानते होंगे, यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। शायद बहुत से लोग पता नहीं होगा तुलसी के अर्क में कई तरह पोषक होते है जो बीमारियों से लड़ने में मदद करता हैं। व्यक्ति के तनाव को कम करने में तुलसी अर्क उपयोगी माना जाता है। इसके अलावा सूजन को ठीक करने में, शुगर को नियंत्रित करने में, त्वचा की स्वास्थ्य को ठीक करने व प्रतिशा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता हैं। आज के इस लेख में तुलसी के अर्क के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। 


तुलसी अर्क क्या हैं ? What is Tulsi Ark 

तुलसी एक बहुत प्रसिद्ध जड़ी बूटी है जो सभी जड़ी बूटी में खास माना जाता हैं। तुलसी का उपयोग औषधीय में किया जाता है। आपको बता दे तुलसी के सभी भाग जैसे पत्ती, फूल, तना, जड़, फल आदि बहुत लाभदायक होते है। तुलसी के अर्क में बहुत से गुण पाये जाते है, क्योंकि अर्क में सभी चीजे सम्मिलत होती है। यानि तुलसी के पौधे के सभी भागो का मिश्रण मिला हुआ रहता हैं। तुलसी के अर्क को तुलसी का रस भी कह सकते हैं। तुलसी का उपयोग स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए किया जाता हैं।


तुलसी के पोषक तत्व क्या हैं ? What are the nutrients and minerals in Tulsi Ark 

तुलसी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है और एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसके अलावा विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट पाया जाता है। खनिजों में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम की अच्छी मात्रा में पाई जाती हैं। तुलसी के अर्क में बीमारियों से बचाने में मदद करता हैं। 

तुलसी अर्क के फायदे क्या हैं ? What are benefits of Tulsi Ark

तुलसी अर्क के बहुत से फायदे हैं। 

  • वजन कम करने में तुलसी अर्क – तुलसी उच्च रक्त स्तर को कम करने में फायदेमन्द रहता है। कुछ अध्ययन के अनुसार तुलसी ग्लूकोज व रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। इन दोनों के बढ़ने से वजन बढ़ने लगता है। तुलसी के अर्क में वजन कम करने का गुण होता हैं। यदि बढ़ते वजन को कम करना चाहते है, तो तुलसी के अर्क का उपयोग करना चाहिए। मोटापे के रोगियों को तुलसी के अर्क की गोलीया दी जाती है। जिसकी मात्रा 250 मिली ग्राम होती हैं।
  • तुलसी रस के फायदे कैंसर में  तुलसी एक अच्छी औषधीय मानी जाती है जो कैंसर के रोग का उपचार में फायदेमंद होता है। कुछ शोध के अनुसार तुलसी के अर्क में कई तरह के गुण उपस्थित होते है जो कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद करते है। तुलसी में फाइटोकेमिकल्‍स,रोस्‍मरिनिक एसिड, मायरेटेनल , ल्‍यूटोलिन और एपिगेनिन आदि मौजूद रहता है। यह कैंसर को कम करने में महत्वपूर्ण होता है। तुलसी के अर्क स्तन कैंसर की समस्या को रोकने में फायदेमंद रहता हैं
  • तुलसी अर्क के फायदे तनाव दूर करने में  तुलसी के अर्क का उपयोग तनाव दूर करने में फायदेमंद होता है। कुछ अध्ययन के अनुसार तुलसी के अर्क में प्राकृतिक दवा की तरह काम करती है। तुलसी के अर्क में बहुत से गुण होते है जो हार्मोन को सामान्य करने में मदद करता है। नियमित रूप से तुलसी की पत्तियों का सेवन करते है, तो तनाव व अन्य बीमारियों की समस्या को कम करता हैं। 
  • रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में तुलसी अर्क के फायदे – डायबिटीज के मरीज के लिए तुलसी एक महत्वपूर्ण औषधीय मानी गयी है। ऐसा, इसलिए इसमें रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने की क्षमता होती है। इसमें बहुत से विटामिन और खनिज का समावेश होता है जो इंसुलिन को बढ़ावा देता हैं। तुलसी के अर्क में बहुत से पोषक तत्व होते है जो डायबिटीज टाइप 2 के मरीज के लिए फायदेमंद होता हैं। तुलसी में सैपोनिन्स, ट्राइटरपेन्‍स और फ्लैवोनोइड्स होते हैं जो प्रभावी होते है।
  • रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने में – तुलसी के अर्क में बहुत से पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता हैं। रोजाना तुलसी की पत्तियों का सेवन करना चाहिए, ताकि आप की इम्युनिटी बढ़ जाए और कभी बीमार होने की संभावना न बने।

तुलसी अर्क के नुकसान क्या हैं ? What are the Side-Effects of Tulsi Ark

तुलसी अर्क के फायदे तो कई है, किंतु कुछ दुर्लभ स्तिथि में नुकसान हो सकता हैं। 

  • तुलसी अर्क रक्त के थक्के को जमने से रोकता है जिसके वजह से रक्त स्राव में वृद्धि हो सकती हैं। इसलिए तुलसी के अर्क का अधिक उपयोग नहीं करना चाहिए। 
  • यदि आपका रक्तचाप सामान्य है, तो तुलसी के अर्क का उपयोग नहीं करना चाहिए। तुलसी के अर्क रक्तचाप के स्तर को कम कर सकता है जो जान का जोखिम बढ़ा सकता हैं। 
  • स्तनपान करने वाली महिलाओं और गर्भवती महिला को तुलसी के अर्क का सेवन नहीं करना चाहिए, उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता हैं।


Thursday, 12 August 2021

बवासीर क्या होता है और इसका इलाज कैसे किया जाता है?


 

बवासीर का इलाज सही समय पर करें

पाइल्स या बवासीर क्या होता है?

 पाइल्स या हेमोराइड को वबासीर के रूप में भी जाना जाता है। पाइल्स एक बहुत ही आम बीमारी है और पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित करती है, सूजन या सूजन ऊतक होते हैं जिसमें गुदा के चारों ओर या गुदा के अंदर पाए गए रक्त वाहिका को बढ़ाया जाता है लगभग 50% लोग अपने जीवन में किसी भी उम्र में पाइल्स से प्रभावित होते हैं। गर्भवती महिलाओं को भी इस स्थिति का अनुभव मिलता है। पाइल्स का कारण बनने के लिए कोई स्पष्ट कारण नहीं है हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि यह कमजोर नसों के कारण हो सकता है।

पाइल्स (बवासीर) कितने प्रकार के होते हैं ?

पाइल्स को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है:
  • आंतरिक वबासीर - जो बाहर से देखा या महसूस नहीं किया जा सकता है और जो केवल गुदा के अंदर स्थित है। रक्तस्राव इस प्रकार के ढेर का एकमात्र लक्षण है।
  • बाहरी वबासीर - जो छोटे-छोटे गांठों में बनते हैं और दर्द-संवेदना नसों के बगल में गुदा के चारों ओर स्थित होते हैं। यह खून खराब हो जाएगा जब रक्त के थक्के रक्त के प्रवाह को अवरुद्ध कर देते हैं और रक्तस्राव शुरू करते हैं। इसे तत्काल चिकित्सा ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है।

पाइल्स (बवासीर) के लक्षण क्या हैं?

वबासीर का मुख्य लक्षण है आपके गुदा से खून का स्राव होना और कुछ मास में गुदा से मास आना. हमारे अस्पताल में बहुत से मरीज इन्ही सब लक्षणों के कारण आते हैं। कई मामलों में, बवासीर गंभीर नहीं होते हैं और कुछ दिनों के बाद हल होते हैं। एक व्यक्ति के निम्नलिखित लक्षण हो सकते हैं.
  • दर्दनाक गांठ गुदा के चारों ओर पाया जा सकता है।
  • मल के बाद और उसके दौरान रक्तस्राव - रक्त आमतौर पर चमकीला लाल होता है।
  • मल गुजरने के दौरान दर्द।
  • नीचे खुजली।
  • मल गुजरने के बाद एक श्लेष्म निर्वहन (Mucus Discharge)।
  • गुदा क्षेत्र खराब, लाल और सूजन है।

बवासीर होने का प्रमुख कारण क्या है?

  • बवासीर होने का प्रमुख कारण है लम्बे समय तक कठोर कब्ज बना रहना।
  • (वन्शानुगत कारण)
  • प्रसव के दौरान बवासीर होने का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि एनस क्षेत्र पर ज्यादा दबाव पड़ता है।
  • शौच के समय जोर लगाना
  • ज्यादा दिनों तक हृदय व लीवर से संबंधित बीमारी होने से बवासीर का खतरा हो सकता है।

Monday, 9 August 2021

नीरज चोपड़ा की तरह राखी सावंत ने की जैवलिन थ्रो की कोशिश, सड़क पर भाला फेंकती आई नजर

 बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत अपनी अदाकारी से ज्यादा अपने इंटरटेनमेंट अंदाज के लिए जाने जाती है वे उन अभिनेत्रियों में आती है जिन्होंने बहुत परेशानियों का सामना करते हुए आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी बड़ी पहचान बनाई है, यही कारण है कि अभिनेत्री हमेशा खुशमिजाज और बेबाक रहती है। अभिनेत्री राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और वह अपने नए नए रूप से लोगों को आए दिन इंटरटेन करती रहती है।




बता दें कि हाल ही में टोक्यो ओलंपिक के दौरान देश का प्रतिनिधित्व कर रहे जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपना दमदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक के दौरान नया इतिहास रच दिया बता दें कि उन्होंने वाले को थ्रो करते हुए 87.58 दूर फेंकते हुए अपने सभी प्रतिभागियों को कड़ी शिकस्त दी और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। जिसके बाद से ही हर भारतीय की जुबां पर नीरज चोपड़ा का नाम बना हुआ है और सभी उन्हें शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

ऐसे में खिलाड़ी से संबंधित तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत भी नीरज चोपड़ा के नक्शे कदम पर चल पड़ी है। बता दें कि हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमे वे बीच सड़क पर भाला फेंकते हुए नजर आ रही है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं क्योंकि राखी सावंत की वीडियो पर अच्छे कमेंट चाहते हैं और लोगों ने देखना भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में कई यूजर्स का कहना है कि राखी सावंत अगले ओलंपिक की तैयारी कर रही है। राखी ने अपने अब तक के करियर में बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाई है। लेकिन वे रियल लाइफ में अपने इंटरटेनमेंट अंदाज विवाह की के लिए जानी जाती है।

राखी सावंत किसी ना किसी मुद्दे पर अपनी बेबाकी के लिए आए दिन सुर्खियां बटोर थी रहती है बता दें कि हाल ही में लखनऊ में कैब ड्राइवर के साथ हुई मारपीट के बाद उन्होंने बदसलूकी करने वाली लड़की को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। उनकी यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और लोगों ने उनके इस अंदाज को काफी पसंद भी किया था।

लड़की को छेड़ना युवक को पड़ा भारी

 लड़की को छेड़ना युवक को पड़ा भारी,लड़की ने बीच चौराहे पर युवक को जमकर पीटा, युवक कुलदीप पर 2 दिन से लड़की को परेशान करने का आरोप, काफी देर तक सड़क पर चला हाईवोल्टेज हंगामा,ग्रेटर नोएडा जेवर थाना इलाके के मैन चौराहे की घटना


Sunday, 8 August 2021

यातायात पुलिस ने 350 वाहनों का किया चालान

 गोरखपुर। यातायात पुलिस गोरखपुर की टीम ने पादरी बाजार चौराहे पर यातायात नियमों का धज्जियां उड़ाने वाले 350 वाहनों पर किया कार्रवाई।




वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रामसेवक गौतम यातायात निरीक्षक एए अंसारी व सुनील कुमार सिन्हाल के साथ पादरी बाजार चौराहे पर टू व्हीलर थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर 350 वाहन चालकों का प्रेशर हार्न मोडिफाइड साइलेंसर हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने वाले तथा वाहन चालकों द्वारा गलत नंबर प्लेट लगाना नम्बर मिटा कर चलना व नम्बर छिपा कर चलना टू व्हीलर पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों का चालान किया।

mai chahu

मैं चाहूं भी तो तुमको पा नही सकता और ये बात किसी को समझा नही सकता  मेरा दिल भी इसी बात को सोच कर रोता है  ऐसी क्या मोहब्बत जो जता नहीं सकता ...